- Hindi News
- ताजकपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से रिक्शा चालक की मौत
ताजकपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से रिक्शा चालक की मौत
यमुनानगर| गांवताजकपुर में जहरीला पदार्थ निगलने से रिक्शा चालक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव ताजकपुर निवासी 40 वर्षीय ओमपाल रिक्शा चालक था। परिजनों का कहना है कि सोमवार की दोपहर वह शराब पीकर नशे की हालत में घर आया। घर पर आकर उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिया।