पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडवोकेट धर्मपाल चौहान बने आठवीं बार सचिव

एडवोकेट धर्मपाल चौहान बने आठवीं बार सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकम्युनिस्टपार्टी का जिला सम्मेलन का मंगलवार को पार्टी कार्यालय में समापन हुआ। इसमें एडवोकेट धर्मपाल चौहान को लगातार आठवीं बार जिला सचिव चुना गया राज्य सम्मेलन के लिए डेलिगेट्स चुने गए।

राज्य कंट्रोल समिति के सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने सोमवार को ध्वजारोहण किया। प्रदेश सचिव दरयाव सिंह ने सम्मेलन का शुभारंभ किया।

एडवोकेट कर्मचंद शक्करवाल डॉ. नीलम संधू को अध्यक्ष बनाया गया। धर्मपाल ने पिछली गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। जिसको चर्चा के बाद पास किया गया। सम्मेलन में 15 सदस्य की नई जिला काउंसिल का चुनाव किया गया। धर्मपाल चौहान को उनके कार्य निष्ठा देखते हुए आठवीं बार सर्वसम्मति से जिला सचिव चुना गया। सम्मेलन में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, प्रदेश देश में खाली पड़े पदों को भरने, श्रम विरोधी कानूनों को लागू करने का विरोध करने, भ्रष्टाचार रोकने, महंगाई रोकने, जिला में जगाधरी से चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़ रेलवे लाइन बनाने, आधार कार्ड और बैंक खातों के आधार पर वृद्धों को परेशान करने के खिलाफ, बिगड़ती कानूनी व्यवस्था को सुधारने के लिए चर्चा की गई। सम्मेलन का समापन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम चंद ने किया।