- Hindi News
- कंप्यूटर टीचरों ने कंपनी पर लगाया घोटाला करने का आरोप
कंप्यूटर टीचरों ने कंपनी पर लगाया घोटाला करने का आरोप
यमुनानगर | कंप्यूटरटीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम धीमान ने कंपनियों पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच विजिलेंस से कराने की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि पंचकूला में कंप्यूटर टीचर्स की हड़ताल 23 दिन पार कर चुकी है, लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों का आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। कंपनियों ने शिक्षा का व्यापारीकरण कर दिया। कंप्यूटर शिक्षा मात्र दिखावा बनकर रह गई है। कभी बच्चों को किताबें नहीं मिल पाती तो कभी शिक्षकों को वेतन के लिए हड़ताल करनी पड़ती है।
प्रदेश प्रवक्ता सुरेश नैन ने बताया कि अगस्त 2013 में तीन हजार कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी जिनको पहले छह माह तक वेतन नहीं मिला। शिक्षकों को मजबूरन 7 मार्च 2014 तक आंदोलन करना पड़ा, तब जाकर शिक्षकों को वेतन मिला। अगर कंपनियों के अनुबंध को समाप्त नहीं किया गया तो शिक्षकों का आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।