पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच अधिकारी के खिलाफ एकजुट लोगों ने डीसी के सामने रखी बात

जांच अधिकारी के खिलाफ एकजुट लोगों ने डीसी के सामने रखी बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवखारवनके सरपंच अंजना वालिया के खिलाफ चल रही जांच के मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण डीसी से मिले। उनका कहना था करीब दो साल से यहां मामला डीडीपीओ से लटकाया हुआ था।

दो माह पूर्व सरपंच को सरकारी फंड का दुरुपयोग करने के आरोप में डीसी ने निलंबित किया था। सरपंच ने कमिश्नर के पास अपना पक्ष रखा। तब इस मामले में दोबारा से जांच करने के आदेश हुए। शिकायतकर्ता खारवन निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र ज्ञानचंद ने बताया कि जनवरी महीने में जांच के लिए 12,16,23 29 तारीख लगी।

मगर सरपंच किसी भी डेट पर नहीं पहुंची। 29 जनवरी को एडीसी डॉक्टर सतबीर सिंह ने एक्स पार्टी करने के आदेश दे दिए। इसी दौरान एक अधिकारी ने शिकायतकर्ता के बयान ले लिए। मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की।

उनका आरोप है कि अधिकारियों के इशारे पर सरपंच ने डीसी को जांच से संतुष्ट नहीं होने की शिकायत दी। इस बारे में पीड़ित पक्ष को शुक्रवार को पता चला कि इस मामले की जांच डीडीपीओ गगनदीप सिंह को सौंप दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच डीडीपीओ से बदली जाए।

इस संबंध में पीड़ित पक्ष ग्रामीणों के साथ डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया से मिले और जांच अधिकारी बदलने की मांग की। साथ ही मांग रखी कि इस मामले की जांच डीडीपीओ से बड़े अधिकारी से करवाए जाए। यहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता अब इस मामले की शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे।