पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलंपिक में कई मेडल ला सकते हैं हम

ओलंपिक में कई मेडल ला सकते हैं हम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जगाधरी वर्कशाप

हरियाणाकीलड़कियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी उनकी प्रतिभा कम आंकना। लड़कियां किसी भी गेम में इंडिया का नाम रोशन कर सकती। ओलंपिक मेडल लाना भारत के लिए अभी बहुत बड़ी चुनौती है, इसके लिए महिला खिलाड़ियों पर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो वह लड़कों से आगे निकल सकती हैं। और ओलंपिक में एक नहीं कई मेडल भारत के लिए ला सकती हैं। यह कहना है केरल के त्रिशुर में चल रही नेशनल गेम्स से गोल्ड मेडल जीतकर आई कविता देवी का। कविता देवी हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वे जगाधरी वर्कशाप रेलवे ग्राउंड में प्रैक्टिस करती हैं और यमुनानगर की ओर से ही कंपीटिशन में भाग लेती हैं। कविता के पति गौरव तोमर शस्त्र सीमा बल में कार्यरत हैं और वे भी वालीबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं।

नहींमिला सम्मान : कवितादेवी का कहना है कि उन्होंने 2014 की नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। उसके बाद कजाकिस्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर ओलंपिक के लिए अंक अर्जित किए।

अब उन्होंने नेशनल गेम्स में हरियाणा के लिए मेडल जीता है मगर सरकार की ओर से एक फोन तक नहीं आया। सरकार ने जो खिलाडिय़ों को पैसे देने का वादा किया था। वह सब झूठा ही लग रहा है क्योंकि अभी तक उन्हें एक भी रुपया सरकार की ओर से नहीं दिया गया।

खिलाड़ीको तुरंत मिलने चाहिए पैसे : सरकारने खिलाडिय़ों को अलग अलग चैंपियनशिप या गेम्स में मेडल लाने पर अलग अलग इनाम की घोषणा की हुई है। मगर यह पैसे यदि खिलाड़ी को समय से मिले तो उसका मनोबल टूटता है और वह अगली चैंपियनशिप के लिए ठीक से मेहनत नहीं कर पाता। यदि सरकार का यही रवैया रहा तो वे खिलाडिय़ों से मैडल लाने की उम्मीद कैसे कर सकती है।

रेलवे ग्राउंड में मिला सहयोग

कविताका कहना है कि उन्हें रेलवे की यूनियन, कोच खिलाड़ी विपन, रेलवे के अधिकारियों ग्राउंड में प्रेक्टिस करने वाले सभी खिलाडिय़ों की ओर से सहयोग मिला है। किसी भी महिला के लिए इस माहौल में गेम करना आसान बात नहीं है। उन्हें उनके परिवार की ओर से भी पूरा सहयोग मिलता है। कविता का कहना है कि रेलवे ग्राउंड में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी बहुत होनहार हैं। यदि इन्हें थोड़ा और प्रोत्साहन मिले तो वे आगे निकल सकते हैं।

कविता देवी