पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर एसपी के पास पहुंचे लोग बोले जांच अधिकारी को बदलाे

फिर एसपी के पास पहुंचे लोग बोले-जांच अधिकारी को बदलाे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकागावालामें राइस मिल की जमीन पर हुए विवाद के बाद मामला गर्माता जा रहा है। सोमवार को जहां आरोपी पक्ष महिलाओं सहित एसपी आफिस पहुंचा तो दूसरी तरफ शिकायतकर्ता की ओर से भी पत्रकारवार्ता की।

भाकियू भी इस मामले में आगे गई है। भाकियू के पदाधिकारी सोमवार को मोती राम के पक्ष में एसपी से मिलने आए थे। बता दें गांव कागावाला में चार फरवरी को राइस मिल पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। इसमें फायरिंग तक हुई थी। पुलिस ने रनमीत सिंह की शिकायत पर मोती राम उसके भाई हरिंद्र सिंह सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया हुआ है।

कोर्टने भेजा था, फिर भी मेरे भाई पर गोलियां चलाई : डॉ.रूपिंद्र सिंह ने संत निश्चल सिंह स्कूल में पत्रकारवार्ता कर बताया कि संत निश्चल मेमोरियल ट्रस्ट ने शिक्षण संस्थान के लिए राइस मिल नीलामी के दौरान दो एकड़ जमीन 1.93 करोड़ में खरीदी थी। बैंक अधिकारी चार फरवरी को कब्जा दिलाने के लिए मौके पर गए। कब्जा लेने के लिए मेरा भाई डॉ. रनमीत बत्तरा ट्रस्ट के सदस्यों के साथ गया था। जिस दौरान यह घटना हुई वे अस्पताल में मरीजों का चेकअप कर रहे थे। वहीं कब्जा लेने गए मेरे भाई डॉ. रनमीत बत्तरा को देख राइस मिल के पूर्व मालिक मोती राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर वहां पर हंगामा कर दिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले रनमीत बत्तरा घायल हो गया। उनका आरोप है कि इस दौरान मोती राम ने रनमीत पर गोलियां भी चलाई। इसमें वह और उनके लोग बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में रनमीत को जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली चलने की सूचना उन्हें फोन पर ही मिली थी। इसकी शिकायत उन्होंने जगाधरी सदर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मोती राम उसके भाई हरविंद्र सहित सात लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। मोती राम ने इस मामले में डीआरटी कोर्ट को गुमराह करने का काम किया था। उनका यह भी कहना है कि मोती राम पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। यहां पर भी उसने कोर्ट की अवमानना की। डॉक्टर ने बताया कि कुछ लोग इस मामले को तुल देने के लिए आगे रहे हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर वरयाम सिंह ने कहा कि सामजिक कार्य के लिए उन्होंने जमीन ली थी। जमीन की खरीददारी कानून के तहत हुई है। सभी दस्तावेज उनके पास हैं।

हमने कोई गोली नहीं चलाई

दूसरीतरफ मोती राम पक्ष की ओर से एडवोकेट जगीर सिंह देसवाल, सुखदेव सिंह, गुलाब सिंह, जोगिंद्र सिंह, कृष्ण रानी किसान नेता बाबुराम गुंदियाना एसपी से मिलने पहुंचे। उनके साथ सैकड़ों महिलाएं भी थीं। उनका कहना था कि तीन दिन पहले भी एसपी से मिले थे। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि मामले की तह तक जाने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी। लेकिन पुलिस ने रविवार को गांव में दबिश देकर उन्हें परेशान किया। उन्होंने एसपी से मांग की कि इस मामले का जांच अधिकारी बदला जाए। उनका कहना है कि राइस मिल को पंजाब नेशनल बैंक जगाधरी के अधिकारियों ने गैर कानूनी तरीके से नीलाम किया है। कब्जा लेने के बहाने गांव में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। इस पर ग्रामीण भड़क गए थे।

यमुनानगर. कागावालाफायरिंग विवाद में ग्रामीण पहुंचे सचिवालय और नारेबाजी की।