पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुरालिलयों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस

ससुरालिलयों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | पुलिसने सोमवार को दो विवाहिताओं की शिकायत पर केस दर्ज किया। इसमें एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न सहित ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

लक्ष्मी गार्डन निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 मई 2010 को किरमिच निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के कुछ दिन बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की, विरोध करने पर उसे धमकाया गया। पुलिस ने आरोपी पति कुलदीप, सास अंग्रेजो देवी, गुरदेव सिंह सुनीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और ससुर रामभज के खिलाफ छेड़छाड़ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया है।

उधर, रामनगर निवासी रीना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2007 को पृथ्वीनगर निवासी विनय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति विनय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।