- Hindi News
- एंबुलेंस ने छात्राओं से भरे ऑटो को मारी टक्कर, दो गंभीर
एंबुलेंस ने छात्राओं से भरे ऑटो को मारी टक्कर, दो गंभीर
डीएवीगर्ल्सकॉलेज की छात्राओं को घर छोडऩे जा रहे ऑटो को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। ऑटो में 11 छात्राएं सवार थी। इसमें दो को गंभीर चोटें लगी हैं वहीं नौ को मामूली।
हादसा कॉलेज से 50 मीटर की दूरी पर प्यारा चौक पर हुआ। एंबुलेंस चालक मौके से एंबुलेंस लेकर फरार हो गया, पीछे से रही दूसरी एंबुलेंस से छात्राओं को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया। जहां पर सभी को फस्टएड देकर छुट्टी दे दी गई।
गांव भंभौल निवासी घायल छात्रा शशि और कविता ने बताया कि उन्होंने गांव में आने जाने के लिए ऑटो लगाया है। दोपहर को छुट्टी के बाद वे ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। जैसे ही प्यारा चौक पर पहुंची तो पीछे से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इसमें ऑटो पलट गया। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पीछे से रही दूसरी एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें शशि कविता को गंभीर चोटें आई हैं वहीं अन्य नौ छात्राओं को मामूली चोटें आई हैं।
यमुनानगर. डीएवीगर्ल्स कॉलेज की घायल स्टूडेंट्स।