पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोरखा संघ ने कैंडल मार्च निकालकर रोहतक में गैंग रेप पीड़िता की आत्मिक शांति की प्रार्थना की

गोरखा संघ ने कैंडल मार्च निकालकर रोहतक में गैंग रेप पीड़िता की आत्मिक शांति की प्रार्थना की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर. अखिल भारतीय गोरखा सभा के पदाधिकारी सदस्यों ने सरिता गैंग रेप हत्या कांड के लिए कैंडल मार्च निकाला।

भास्कर न्यूज | यमुनानगर

अखिलभारतीय गोरखा संघ ने रोहतक में नेपाली युवती से हुए गैंग रेप हत्या के विरोध में शहर में कैंडल मार्च निकालकर मृतका की आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई। सभा के प्रधान नरेन थापा ने कहा कि घटना बेहद की दुर्भायपूर्ण है। कैंडल मार्च निकाल मृतका की आत्मिक शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान मार्च में प्रवासी नेपाली संघ, गुरु गोरखनाथ मंदिर सभा, गोरखा महिला मंडल अन्य शहरवासियों ने भाग लिया। कैंडल मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर फव्वारा चौक तक पहुंचा। मार्च निकालने वाले अपने हाथों में मोमबत्तियों के साथ तख्तियां बैनर लिए हुए थे। जिस पर रोष जताने वाले विभिन्न सलोगन लिखे हुए थे। दो मिनट मौन रखकर मृतका की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर सभा सदस्य हरजीत थापा, करतार सिंह, हरि प्रसाद, मनीराम, राहुल सुबेदी, भवानी प्रसाद, शांति पुन, मीना थापा, संगीता थापा, रूपा तिवारी, कविता, धन बहादुर, गोपाल शर्मा, हुक्म सिंह, रेशम ढकाल और टीका राम उपस्थित थे।