- Hindi News
- शिविर में एमएलएन कॉलेज के 57 छात्रों के वोट बनाए गए
शिविर में एमएलएन कॉलेज के 57 छात्रों के वोट बनाए गए
यमुनानगर |एमएलएन कॉलेजमें छात्रों को मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित कराने के लिए मतदाता सूचियों में पात्र युवाओं के नाम दर्ज कराने के लिए छात्रों को फार्म नम्बर-6 भरने के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कैंप में 284 छात्रों द्वारा अपना नाम मतदाता सूचियों में शामिल कराने हेतु फार्म नंबर-6 प्राप्त किए। 57 छात्रों ने आवेदन मौके पर ही दस्तावेजों सहित पूर्ण रूप से भरने के बाद कॉलेज में जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को सौंपे। इस मौके पर नायब तहसीलदार चुनाव आंचल गर्ग सहित चुनाव विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।