शिविर में युवाओं को जागरूक किया
यमुनानगर | नेहरुयुवा केंद्र द्वारा गांव शहजादवाला में ग्रामीण विकास मंडल एवं मेंटर यूथ क्लब खिजराबाद के सहयोग ने कार्यक्रम आयोजित कराया गया इसमें स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पर्यावरण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक एवं जागरूकता किया गया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार अमरजीत शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं का से कहा कि युवा राष्ट्रीय स्तर के अभियान से जुड़कर लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने बारे जागरूक करें। युवा ऐसे अभियानों से जुड़कर अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। नेहरु युवा केंद्र द्वारा ग्रामीण युवाओं के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेदी के प्रिंसिपल मधुकर ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की। ग्रामीण युवा विकास मंडल के अध्यक्ष बीरभान एवं सचिव सुखदेव सिंह, राजीव गर्ग, विजयपाल ने स्वच्छ भारत मिशन विषय पर चर्चा की।
यमुनानगर नेहरू युवा केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोग।