- Hindi News
- विधायक गए थे गंदे पानी की निकासी देखने, लोगों ने नाली बनाने मांग उठाई
विधायक गए थे गंदे पानी की निकासी देखने, लोगों ने नाली बनाने मांग उठाई
यमुनानगर | शांतिकॉॅलोनी के निकट चिट्टा मंदिर से गुजर रहे नाले के गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर दूषित पानी कॉलोनी में फैल रहा है लोगों की शिकायत पर यमुनानगर विधायक धनश्याम अरोड़ा ने नगर निगम के कार्यकारी अभियंता म्युनसिपल इंजीनियर के साथ कालोनी में पका दौरा किया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नाले की पुलिया के पास दीवार टूटी हुई है और नाले की सफाई भी होने वाली है गंदे पानी के फैलने से बदबू भी आने लगी है। विधायक ने मौके पर ही नाले की टूटी पड़ी दीवार को तुरंत ठीक करवाने के लिए अधिकारियों से कहा। साथ खाली पड़े प्लाटों मे जमा पानी को भी निकलवाने के लिए कहा। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो लोगों ने कॉलोनी में नालियॉ गलियों को पक्का बनाने की भी मांग की। इस पर विधायक ने लोगोंं को आश्वासन दिया कि गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा