पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत दर्ज और निपटारा होने पर आएगा एसएमएम

शिकायत दर्ज और निपटारा होने पर आएगा एसएमएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमयमुनानगर जगाधरी में कम्पलेंट मैनेजमैंट सिस्टम(सीएमएस) बिल्डिंग एप्लीकेशन मैनेजमैंट सिस्टम (बीएएमएस)सॉफ्टवेयर का शुभारंभ किया। डीसी डॉ. एसएस फूलिया विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सॉफ्वेयर की शुरुवात की।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के लोगों को वेबसाइट www.mcynr.comपरसमस्याएं ऑन लाइन दर्ज करने की सुविधा होगी। लोगों द्वारा अगर दूरभाष या लिखित में कोई शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वह भी इसी कम्पलेंट मैनेजमैंट सिस्टम(सीएमएस) में दाखिल की जाएगी।

इस वेबसाइट पर किसी भी समय अपनी कम्पलेट की स्थिति भी देख सकते हैं। शिकायतकर्ता को शिकायत का नंबर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा। इसी प्रकार शिकायत निवारण के बाद भी एक एसएमएस प्राप्त होगा की उसकी समस्या का निपटान हो चुका है।

आयुक्त ने बताया कि बिल्डिंग एप्लीकेशन मैनेजमैंट सिस्टम के तहत नक्शा भवन निर्माण के लिए आवेदक को फीस जमा कराने के बाद एक एसएमएस जारी होगा। इसमें उसकी कुल प्राप्ति राशि बिल्डिंग एप्लीकेशन नंबर भी प्राप्त होगा। आवेदक के फाइल की हर मूवमेंट की जानकारी उनको एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी। घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सुदृढ़ एवं पारदर्शी शासन के कारण प्रशासनिक तंत्र को संवेदनशील, जवाबदेह, पारदर्शी भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का बडे़ पैमाने पर विस्तार किया गया है। मौके पर एसडीएम प्रेम चन्द, नगर निगम की मेयर सरोजबाला, डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, प्लाइवुड एसोसिएशन के प्रधान अजय मानिक, मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, पार्षद निर्मला चौहान, प्रिया, नवनीत शर्मा, नीरज राणा, कर्मबीर, मौजी सेठी, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी केके जैन,एमई गौरव,आईटी कंसलटेंट पुनीत जिन्दल सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

यमुनानगर : नगर निगम के लोगों को बेवसाइट का शुभारंभ सिटी एमएलए डीसी ने किया।