- Hindi News
- क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ साथ चढ़ेगा स्टूडेंट्स पर एग्जाम फीवर
क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ-साथ चढ़ेगा स्टूडेंट्स पर एग्जाम फीवर
14फरवरीसे क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। वहीं दो मार्च से सीबीएसई हरियाणा बोर्ड के एग्जाम शुरू हो रहे हैं। वर्ल्ड कप 29 मार्च तक चलेगा। इसी बीच एग्जाम भी होंगे। यानी वर्ल्ड कप के बीच ही इस बार एग्जाम फीवर चढ़ेगा।
सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान का 15 फरवरी को होगा। जब 16 फरवरी को दसवीं क्लास का मैथ का एग्जाम है। ऐसे में स्टूडेंट्स को क्रिकेट मैच और मैथ एग्जाम में से एक को ही चुनना होगा। इसके साथ ही अगर स्टूडेंट्स अभी से एग्जाम की तैयारी करें तो तभी प्रिपेयर हो पाएंगे, लेकिन चार दिन बाद चल रहा क्रिकेट वर्ल्ड कप इनकी परेशानी बढ़ा सकता है। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि एग्जाम के बीच शुरू हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप से इस बार पास स्टूडेंट्स का प्रतिशत गिर सकता है। इसके साथ ही परसेंटेज के मामले में भी स्टूडेंट्स पिछड़ सकते हैं।
10को इंडिया का मैच और 12 को कैमिस्ट्री का एग्जाम: दसमार्च को टीम इंडिया आयरलैंड से भिडेंग़ी। जबकि सीबीएसई 12वीं का 10 मार्च को हिस्ट्री का एग्जाम होगा। इसके बाद एक दिन की छुट्टी होगी और 12 मार्च को कैमिस्ट्री का एग्जाम है। जिसे अक्सर स्टूडेंट्स काफी टफ सब्जेक्ट मानते हैं। इसके बाद 14 मार्च को इंडिया का मैच है। वहीं 16 को दसवीं क्लास का मैथ्स का एग्जाम है।
क्वार्टरफाइनल के बीच भी एग्जाम : 18से 21 मार्च तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। इस दौरान 12वीं कक्षा का 18 को मैथ, 20 को इकनॉमिक्स और 23 को बायलॉजी का एग्जाम होगा। वहीं इसी बीच 19 मार्च को दसवीं का इंग्लिश और 20 को होम साइंस का एग्जाम होगा।
इसके साथ ही 24 और 25 को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। 12वीं क्लास का 24 को पॉलीटिकल साइंस और 25 को पंजाबी का एग्जाम है। 29 मार्च को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा और 30 को 12वीं क्लास का फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है। मैथ टीचर विजय कुमार का कहना है कि एग्जाम के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप होने से सबसे ज्यादा दिक्कत 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को होगी। क्योंकि मेडिकल, नॉन मेडिकल और अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद आगे एडमिशन के लिए एंट्रेस एग्जाम देना होता है। वर्ल्ड कप होने से वह क्लास एग्जाम की सही से तैयारी नहीं कर पाएगा। इसका असर उसके एंट्रेस एग्जाम पर भी पड़ेगा। क्योंकि एंट्रेस एग्जाम का काफी सिलेब्स क्लास सिलेब्स में से ही आता है।
दसवीं के एग्जाम
3मार्च साइंस
10 मार्च सोशल साइंस
12 मार्च हिंदी
16 मार्च मैथ
19 मार्च इंग्लिश
20 मार्च होम साइंस
23 मार्च पंजाबी
12वींकी एग्जाम डेट :
2मार्च इंग्लिश
4 मार्च बिजनेस स्टडीज
9 मार्च फिजिक्स
10 मार्च हिस्ट्री
12 मार्च केमिस्ट्री
14 मार्च हिंदी
18 मार्च मैथ
20 मार्च इकनॉमिक्स
23 मार्च बायलॉजी
24 मार्च पॉलीटिकल साइंस
25 मार्च पंजाबी
26 मार्च होम साइंस
30 मार्च फिजिकल एजु.
31 मार्च सोशलॉजी
6 अप्रैल अकाउंटेंसी
7 अप्रैल फिलोसफी
8 अप्रैल ज्योग्राफी
9 अप्रैल संस्कृत
11 अप्रैल साइकोलॉजी
(नोट:डेटशीट सीबीएसई की है।
इन तारीखों का रखें ध्यान
भारत के मैच
15फरवरी, 22 फरवरी, 28 फरवरी, 6 मार्च, 10 मार्च, 14 मार्च
क्वार्टर फाइनल 18 मार्च से 21 मार्च तक
सेमीफाइनल 24 मार्च और 25 मार्च
फाइनल 29 मार्च
^मैच को देखा जा सकता है लेकिन वह माइंड फ्रेश करने के लिए ही देखे। ऐसा नहीं होना चाहिए कि पढ़ाई छोड़कर मैच ही देखते रहे। पढ़ाई के दौरान बीच में ब्रेक लेकर मैच की स्थिति जानें। इससे मैच से अपडेट भी रहेंगे और पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। नीरजकुमार शर्मा, प्रिंसिपल, वर्कशॉप स्कूल
^भविष्य जरूरी है। भविष्य के लिए एजुकेशन जरूरी है। इसी ओर ध्यान दिया जाए तो बेहतर है। मैच को तो बाद में भी देखा जा सकता है। अशोकधीमान, प्रिंसिपल, खारवन स्कूल
^ सबसे पहले तो स्टूडेंट्स को पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए एक टाइम टेबल बनाया जाए। इसमें मैच देखने का समय भी तय किया जाए और पढ़ाई का भी। टाइम टेबल में दस प्रतिशत समय मैच के लिए रखे और 90 प्रतिशत पढ़ाई के लिए। मैच पांच से दस मिनट के लिए ही देखें। परमिंद्रसिंह, डीएसओ