- Hindi News
- स्पीड ट्रायल : पहले दिन 358 ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
स्पीड ट्रायल : पहले दिन 358 ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
यमुनानगर | स्पीडटेस्ट के दूसरे चरण का ट्रायल सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन जगाधरी के स्टूडेंट्स ट्रायल देने पहुंचे थे। जगाधरी में 1100 स्टूडेंट्स को ट्रायल देने आना था, लेकिन पहले दिन 358 ही आए। अब जो स्टूडेंट्स सोमवार को ट्रायल देने नहीं पहुंचे है वे मंगलवार को ट्रायल देंगे। सोमवार को स्टूडेंट्स ने जमकर पसीना बहाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ट्रायल लेने के लिए दूसरे जिलों से कोच आए हुए थे। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक ट्रायल चलता रहा।
डीएसओ परमिंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग ने स्पीड (स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एक्सरसाइज इवेल्यूएशन एंड डेवलपमेंट) का दूसरे चरण का टेस्ट लिया जा रहा है। इसमें 30 मीटर फ्लाइंग, 6 गुणा 10 शटल दौड़, फारवर्ड बेंड एंड रीच, स्टैंडिंग बोर्ड जंप, स्टैंडिंग वर्टिकल जंप, मेडिसिन बॉल पुट 800 मीटर दौड़ टेस्ट लिया गया। इसमें दो आयु वर्ग बनाए गए। 8 से 14 और 15 से 19 आयु वर्ग के स्टूडेंट्स ने भाग लिया।