पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिगरा में हुई पैमाइश कइयों के मिले कब्जे

तिगरा में हुई पैमाइश कइयों के मिले कब्जे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेडियम निर्माण विवाद के बाद प्रशासन गांव में पंचायती जमीन की करा रहा है पैमाइश

भास्करन्यूज | यमुनानगर

गांवतिगरामें सोमवार को पंचायती जमीन की पैमाइश हुई। पंचायती अधिकारियों ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पैमाइश की। इस दौरान कई लोगों के पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे मिले। मंगलवार को भी गांव में पंचायती जमीन की पैमाइश की जाएगी। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि जो अवैध कब्जे मिले हैं उन्हें कब हटाया जाएगा।

पैमाइश कराने के लिए पटवारी अवतार सिंह, पंचायत आफिसर सुल सिंह और कानूनगो सुरजीत सिंह पहुंचे थे। वहीं सुरक्षा के लिए सदर एसएचओ सचिन कुमार और कलानौर चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। वहीं गांव में हालात अब सामान्य होने लगे हैं। सोमवार को दोनों पक्ष कोर्ट में तारीख पर भी पहुंचे थे। गांव के सरपंच विजय कुमार का दावा है कि कोर्ट ने एससी पक्ष की स्टे की दलील को खारिज कर दिया है। अब वे एक दो दिन में डीसी से मिलेंगे और स्टेडियम निर्माण करने की बात रखेंगे। इस दौरान पुलिस प्रोटेक्शन की मांग भी की जाएगी।

ये है मामला

बतादें गांव तिगरा में स्टेडियम निर्माण को लेकर सवर्ण और एससी पक्ष में पिछले सप्ताह खींचातानी हो गई थी। सवर्ण पक्ष स्टेडियम निर्माण करना चाहता था और एससी पक्ष इसके विरोध में था। गांव में बिगड़े हालात को देखते हुए प्रशासन ने स्टेडियम का निर्माण बंद करवा दिया था। शनिवार को डीसी खुद गांव में पहुंचे थे और उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की मांग की थी और पंचायती जमीन की पैमाइश करा गांव से अवैध कब्जे हटवाने की बात कही थी।