पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंचे ऊंट से ऊंचा प्रचार, शहरवासियों को कर रहा आकर्षित

ऊंचे ऊंट से ऊंचा प्रचार, शहरवासियों को कर रहा आकर्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर. ऊंटऊंचा, ऊंट की पीठ ऊंची, ऊंची पीठ ऊंट की....| बेहदमशहूर हैं ये लाइनें। जब किसी को इन्हें बोलने के लिए कहा जाता है तो जुबान ऐसी तुतला जाती है और शब्द ऐसे उलझतें हैं कि सुनने वाली की हंसी निकलना लाजमी है। खैर ये तो हुई ऊंट पर कहावत की बात। इधर, यमुनानगर में जिमखाना क्लब सेक्टर 17 के पास 14 से 22 फरवरी तक ट्रेड फेयर लगने जा रहा है। इस ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए ऊंट की सवारी आकर्षण का केंद्र रहेगी। अभी इस ऊंट को प्रचार का माध्यम बनाया हुआ है। प्रचार का यह अनोखा तरीका लोगों को एकाएक अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। राजस्थान के गुल्लू इस ऊंट को शहर में जगह-जगह लेकर प्रचार कर रहे हैं।