मुफ्त पिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवाई
यमुनानगर | कीड़ेनाशक दिवस में प्राइवेट अस्पतालों में दवाई पिलाई जाएगी। छह वर्ष के बच्चे से लेकर 19 वर्ष के युवकों को पेट के कीड़े मारने की दवाई मुफ्त बांटी जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल कहा कि 68 प्रतिशत बच्चों के पेट में कीड़े हैं। उससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ये कीड़े केवल पेट दर्द, उल्टी, दस्त खांसी, एलर्जी, थकावट, कमजोरी का कारण बनते हैं, बल्कि शरीर के बढ़ने में भी रुकावट पैदा करते हैं। कीड़े प्रतिवर्ष तीन लाख बच्चों की जान भी ले लेते हैं।