पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 को अध्यापक संघ का करेगा प्रदर्शन

19 को अध्यापक संघ का करेगा प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालयअध्यापक संघ 19 फरवरी को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार सैनी सचिव जयपाल सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में प्रांतीय उपप्रधान महिपाल चमरौड़ी ऋषिपाल सैनी ने कहा कि जिला मौलिक शिक्षक अधिकारी की कार्यप्रणाली दोषपूर्ण है। इससे अध्यापकों में भारी रोष है। पे-फिक्सेशन, एसीपी, एलटीसी, कन्फर्मेशन, जीआइएस मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। मामले में बार-बार नोटिस देने के बावजूद भी आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। प्रचार सचिव रामनरेश ने कहा कि डेपुटेशन के आदेश तुरंत कैंसिल करने विभागीय आदेश के बावजूद भी अध्यापक डेपुटेशन पर चल रहे हैं। डेपुटेशन को तुरंत प्रभाव से रद किया जाए। अध्यापक नेता राकेश धनखड़ वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा नजदीक होने के बावजूद भी अध्यापकों के सेमिनार लगाए जा रहे हैं। अध्यापकों का विद्यालय में रहना बहुत जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों की तैयारियों में सहयोग हो सके। संघ की मांग है कि सेमीनार तुरंत बंद किए जाएं। बैठक में यशपाल, सुभाष कंबोज, आशा नारायण झा, सुशील कुमार, विनोद कुमार, प्रीतम सिंह, सुखविंद्र सिंह, संत कुमार, जसबीर चिकन, किरणपाल आदि उपस्थित थे।