भास्कर न्यूज | यमुनानगर
भास्कर न्यूज | यमुनानगर
चोरोंनेअलग-अलग स्थानों से दो सूने घरों समेत तीन स्थानों से लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लालद्वारा कॉलोनी निवासी वरुण ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। वापस आए तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से 40 हजार रुपए की नगदी, लैपटॉप सोने की चेन चोरी की है।
उधर, पुराना हमीदा कॉलोनी निवासी विनोद ने बताया कि चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपए की नगदी, आभूषण अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं जय सिंह का माजरा निवासी शिवराम ने छप्पर पुलिस को बताया कि उसकी गांव ऊंचा चांदना में दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर वहां से सात हजार रुपए की नगदी, दो गैस सिलेंडर अन्य सामान चोरी कर लिया।