- Hindi News
- परिवार गया गांव में संस्कार करने, चोरों ने घर के तोड़ दिए ताले
परिवार गया गांव में संस्कार करने, चोरों ने घर के तोड़ दिए ताले
मंगलवाररातमानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। दो दिन पहले ट्रक के नीचे दबकर संजय की मौत हो गई थी। परिवार के लोग उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव चले गए। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान पड़ोसी ने देख लिया और आवाज लगाने पर वे वहां से फरार हो गए। अभी यह पता नहीं चल पाया कि चोर घर से क्या ले गए हैं। उत्तर प्रदेश के बड़गांव निवासी संजय कुमार का परिवार कैंप के मेन बाजार में किराए के मकान में रहता था। दो दिन पहले एक ट्रक बाजरे से लदा हुआ जा रहा था। वहीं से संजय भी गुजर रहा था कि अचानक ट्रक पलट गया, जिससे संजय उसके नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर पैतृक गांव गए हुए थे कि बीती रात चोरों ने कैंप के स्थित मकान में चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने पूरे घर को आराम से खंगाला। यह शोर पड़ोसियों ने सुन लिया, जब तक पड़ोसी उन्हें पकड़ते तब तक चोर भागने में कामयाब रहे। पड़ोसियों का कहना है कि घर से क्या सामान गायब है यह तो परिजनों के आने पर ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।