पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने मांगें नहीं मानी तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : सुरेंद्र

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : सुरेंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसानसंघ की बैठक बुधवार को किसान भवन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र ने की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष है।

उन्होनें बताया कि किसानों की मुख्य मांगों में यमुनानगर और जगाधरी की लक्कड़ मंडी को मार्केट कमेटी के अधिकार क्षेत्र में लिया जाए। स्वामी नाथन आयोग लागू किया जाए, भूमि सुधार बैंक में हो रही किसानों के साथ धांधली को बंद किया जाए, भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के हक में बनने चाहिए, बकाया बिजली के बिलों पर सरचार्ज माफ किया जाए, यमुना नदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मई माह में धान लगाने की अनुमति दी जाए, शुगर मिल में गन्ने का भुगतान 14 दिन में किया जाए। उन्होंने बताया कि संघ के सदस्य चार मार्च को मांगों को लेकर डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मौके पर पंडित लक्ष्मीचंद, पिंटू राणा, रामबीर सिंह, प्रताप सिंह, सुखविंद्र्र, विश्वास शर्मा, राजिंद्र सिंह, विकास राणा, महेंद्र सिंह, रूकमपाल राणा मास्टर राजकुमार गोलनी मौजूद थे।