पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों में मिर्ची पाउडर डाल छीन लिए डेढ़ लाख रुपए

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल छीन लिए डेढ़ लाख रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| रातके समय दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए छीन लिए। जब तक व्यक्ति कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इसकी सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रात भर बदमाशों को तलाशने का दावा करती रही, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।

मॉडल टाउन निवासी सुनील कालड़ा ने बताया कि उनकी कैंप में कालड़ा करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। देर रात उसका पिता अनिल कुमार दुकान बंद कर घर रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने मिर्ची पाउड आंखों में डाल दिया। इस दौरान आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस दौरान अनिल कुमार को चोट भी आई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।