- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरे
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरे
यमुनानगर | जगाधरीरेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगावाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने जगह भी चिन्हित कर ली है। जल्द ही सीसीटीवी लगाने का काम शुरू हो जाएगा। कैमरे लगने से स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ेगी। रेलवे की ओर से पिछले साल लोगों की मांग पर कैमरे लगाने का फैसला लिया गया था। इसके लिए सर्वे कराया गया था कि कहां-कहां पर कैमरे लगाए जाएंगे।