पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 घंटे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 26 को जंतर मंतर पर प्रदर्शन

2 घंटे सरकार के खिलाफ नारेबाजी, 26 को जंतर मंतर पर प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकर्मचारीमहासंघ ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय के समाने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दो घंटे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें हरियाणा रोडवेज, पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट, अध्यापक संघ और बिजली बोर्ड के कर्मचारी पहुंचे थे। धरने की अध्यक्षता अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने की। मंच संचालन रविंद्र राणा ने की।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला उपप्रधान नरेंद्र कंबोज, सुरेश कुमार अशोक वर्मा ने कहा कि कर्मी लंबे समय से मांगें मानने की मांग कर रहे हैं। सरकार उनकी मांग को अनदेखा कर रही है। कर्मियों ने 45 दिन पहले सरकार को मांग पत्र भेजा था। अभी तक सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए, बिना शर्त कर्मचारी पक्के किए जाए। राज्य में रिक्त पड़े पद भरे जाए। इन पदों को स्थायी नियुक्ति से भरा जाए। वेतन विसंगतियां दूर की जाए। कमेटी का गठन किया जाए। उक्त सभी बातें सरकार ने घोषणा पत्र में शामिल की थी। उसके बाद भी मांगें अधूरी पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि खजाना अधिकारी कर्मियों से अभद्रता करता है। उसके खिलाफ भी डीसी को ज्ञापन दिया। अधिकारियों ने उनके खिलाफ भी अभी तक कोई एक्शन नहीं है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने अब भी उनकी मांगें नहीं मानी तो वे 26 फरवरी को दिल्ली में जंत्रमंत्र पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर बलबीर सिंह, राम कुमार, मनोज कुमार, रणबीर पांडेय, महिंद्र कुमार, अमर सिंह बकाना, सुरेश कुमार, नरेंद्र कांबोज और राजेश कुमार उपस्थित थे।