पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुनानगर | चांदपुरबाई पास के नीचे दर्ज़न से अधिक कालोनी

यमुनानगर | चांदपुरबाई पास के नीचे दर्ज़न से अधिक कालोनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | चांदपुरबाई पास के नीचे दर्ज़न से अधिक कालोनी है जिनमे २० हज़ार से अधिक लोग रहते हैं। यहां के निवासी हर रोज़ जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। कुछ लोग तो लाइन पर बैठ कर धूप सेंकते हैं। जीआरपी जगाधरी के मुताबिक कई हादसे हो चुके हैं। इस एरिया से एमसी एवं डिप्टी मेयर रामपाल भी इस समस्या को लेकर डीसी डॉ. एसएस फूलिया से मिल चुके हैं। उन्होंने मांग रखी हैं की अंडर ब्रिज बने तो लोगों की जान बच सकती हैं। मौजूदा समय में लोग शॉर्टकट के चक्कर में रिस्क लेकर यहां से निकलते हैं।