- Hindi News
- आरामशीन का मुंशी था ट्रक के नीचे दबकर मरने वाला
आरामशीन का मुंशी था ट्रक के नीचे दबकर मरने वाला
ट्रकके नीचे दबकर मरने वाला आरामशीन का मुंशी था। उसकी शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बता दें सोमवार रात हमीदा के पास नेशनल हाइवे पर बाजरे से भरा ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया था। ट्रक के नीचे एक व्यक्ति दब गया था। जिसकी रात को शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
गांव खजूरी निवासी विजय ने पुलिस को बताया कि यूपी के गांव बडग़ांव निवासी संजय कुमार (40) पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से सहारनपुर मार्ग पर राणा मार्केट के नजदीक स्थित एवीएम टिंबर फैक्टरी में मुंशी था।
सोमवार देर शाम संजय घर लौट रहा था। ट्रक डिवाइडर से टक्करा कर उसके ऊपर पलट गया था। जब तक उसे ट्रक के नीचे से निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।