पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने नाटक पेश कर लोगों से बेटी बचाने की शपथ दिलाई

बच्चों ने नाटक पेश कर लोगों से बेटी बचाने की शपथ दिलाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत-स्वच्छ विद्यालय एवं बेटी बचाओ, बेटा पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया। जागरुकता के लिए स्कूल की एक बस जिस पर इन अभियान के बारे में फलक पत्र और पोस्टर लगाए गए थे, शहर भर में घुमाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की। बहुत ही सुंदर ढंग से स्वच्छता और समाज के अस्तित्व के लिए स्त्रियों के महत्व का संदेश शहरवासियों के सामने पेश किया। विद्यालय की निर्देशिका मधु साहनी का कहना है कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य समाज में फैली कुरीतियों को को दूर करना है।