पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक स्मार्टफोन पर चलेंगे दो व्हाट्सएप अकाउंट

अब एक स्मार्टफोन पर चलेंगे दो व्हाट्सएप अकाउंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये है दो व्हाट्सएप अकाउंट चलाने की प्रक्रिया

आजकायुवा और शिक्षित वर्ग अपना आधे से ज्यादा समय नेटवर्किंग सोशल मीडिया के यूज में करता है। वर्तमान में सोशल मीडिया के रूप में व्हाट्स एप फेसबुक का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। इसका यूज किसी को करना आए या आए लेकिन पता सभी को है।

आपकी जानकारी के लिए हम अापको बता दें कि अब आप एक ही स्मार्टफोन में एक से ज्यादा व्हाट्स एप चला सकते हैं। यानी आपको दो अकाउंट चलाने के लिए दो फोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई यूजर्स ड्यूल सिम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वे एक ही स्मार्टफोन में दोनों नंबर्स से व्हाट्सएप अकाउंट चलाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, इससे आप अपने प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रेंड्स को डिवाइड भी कर सकते हैं और साथ ही दो अकाउंट होने से प्रोफाइल फोटोे और स्टेटस को लेकर आपकी प्राइवेसी भी बनी रहती है। इसके लिए आपको एक एप स्विचमी मल्टीपल अकाउंट डाउनलोड करनी होगी।

ऐसेकरंे रिकवर : व्हाट्सएपको इंस्टॉल करें, यहां रि-स्टोर करने वाली फाइल को देखें, फिर यहां एमएसजी स्टोर वायवायवाय एमएम डीडी डॉट डयूट 1 डीबी. क्रिप्ट 7 को एमएसजी स्टोर डॉट डीबी डॉट क्रिप्ट 7 करें, फिर व्हाट्सएप इंस्टॉल करें, यहां रि-स्टोर के लिए पूछे जाने पर रि-स्टोर सिलेक्ट कर दें। इसके बाद आपको अपना डिलीट हुआ डाटा मिल जाएगा।

व्हाटएप में डिलीट हुए मैसेज को ऐसे करें प्राप्त

अकसरऐसा हो जाता है कि हम किसी मैसेज को डिलीट कर देते हैं लेकिन हमें भविष्य में इसकी जरूरत पड़ती है तो हम इसे प्राप्त भी कर सकते है। व्हाट्एप में डिलीट डाटा को रिकवर करने के दो तरीके हंै। व्हाट्सएप अपने आप ही आपके फोन के मेमोरी कार्ड में इन डिलीट डाटा को सेव करता रहता है। जहां से उन्हें ढूंढकर वापस रिकवर किया जा सकता है।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में स्विचमी मल्टीपल अकाउंटस इंस्टाॅल कीजिए, इसे ओपन करके दो अलग अलग व्हाटसएप प्रोफाइल बनाइए, आप जो पहला अकाउंट बनाएंगे वह एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट होगा। इससे आप अपने फोन के सारे एप और डाटा एक्सेस कर सकते हैं। यह एडमिनिस्ट्रेटर अकाउंट या प्राइमरी अकाउंट आपके स्मार्टफोन में डाउनलोड व्हाटसएप का डिफाल्ट एक्सेस होगा, दूसरे अकाउंट के लिए आपको व्हाट्सएप फिर से इंस्टॉल करके एक्टिवेट करना होगा। इसके लिए पहले स्विचमी ओपन करें और सेकेंडरी अकाउंट सेलेक्ट करें। अब आप व्हाटसएप डाउनलोड करें। फिर सेकेंडरी अकाउंट के लिए व्हाट्सएप रजिस्टर और एक्टिवेट करें। एक बार इंस्टॉल होने के बाद आप दोनों अकाउंट से व्हाट्सएप चला सकते हैं।