पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्वेलर्स ने एसपी को दो दिन का और दिया समय

ज्वेलर्स ने एसपी को दो दिन का और दिया समय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेठीज्वेलरके पक्ष में मंगलवार को ज्वेलर्स एक बार फिर एसपी से मिलने पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को भी ज्वेलर्स बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिल चुके हैं। तब उन्होंने पुलिस को मंगलवार तक का अल्टीमेटम दिया था कि अगर बदमाशा नहीं पकड़े जाते तो वे बुधवार को बाजार बंद रखेंगे और प्रदर्शन करेंगे। ज्वेलर्स पार्षद मौजी सेठी के नेतृत्व में एसपी से मिलने पहुंचे थे। मौजी सेठी का कहना है कि पुलिस ने दो दिन का और समय देने की बात की है। अगर फिर भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ती तो उनकी ओर से प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्षद मौजी सेठी, दुकान संचालक राकेश सेठी ने कहा कि पुलिस हर बार जल्द बदमाशों को पकडऩे की बात करती है, लेकिन पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई। बदमाश दुकान से सारा सामान ले गए हैं। इससे उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अब समझ नहीं रहा है कि दोबारा से कैसे दुकानदारी शुरू की जाए। उनका कहना है कि दो बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज पुलिस के पास है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पार्षद सेठी का कहना है कि एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस बदमााशों तक पहुंचने के हर संभव प्रयास कर रही है जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। उनके आश्वासन पर उन्होंने बाजार बंद का प्लान दो दिन आगे बढ़ा दिया है।

यहथा मामला : 31जनवरी को बुडिय़ा चुंगी स्थित सेठी ज्वैलर्स पर शाम के समय चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश दुकान संचालक और अन्य कर्मचारियों को लॉकर में बंद कर मॉल लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान बदमाश सीसीटीवी तोड़ गए थे, लेकिन डीवीआर नहीं तोड़ पाए थे। बाद में दुकान संचालक सेठी का जानकार वहां पहुंचा था और उसने उन्हें लॉकर से बाहर निकाला।