पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़कियां किसी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं : अग्रवाल

लड़कियां किसी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं : अग्रवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगणेशएंटरटेनमेंट एंड ह्यूमिनिटी सर्विस सेंटर की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें मुख्यातिथि आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल रहे। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनमें प्रतिभा, साहस और सफलता किसी से कम नहीं है। लेकिन दुख की बात है कि इसके बाद भी उन्हें बोझ समझा जाता है। कुछ लोग तो कोख में ही कन्याओं को मार देते हैं। हमें इस कुरीति को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। लड़कियां बोझ नहीं होती घर का चिराग होती हैं।

श्री गणेश इंटरटेनमेंट एंड ह्यूमिनिटी सेंटर के निदेशक पंकज अरोड़ा ने कहा कि हमें समाज से दहेज प्रथा को बंद करना होगा। क्योंकि भ्रूण हत्या का सबसे बड़ा कारण दहेज प्रथा है। उनका कहना है कि बेटी बचाओ के लिए मशाल यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यातिथि भाजपा नेता मदन चौहान रहे। कमलकांत कांबोज ने कहा कि गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया है। इसके साथ जुड़कर हमें बेटियों को बचाने का प्रयास करना होगा। मौके पर जिला बाल कल्याण परिषद अधिकारी मनीषा खन्ना, अंजू वाजपेयी, डॉ. उदयभान सिंह, शांतनु शर्मा, नितिन कपूर और राजेश सेठ उपस्थित रहे।

यमुनानगर . आईएमएके जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल अग्रवाल शपथ दिलाते हुए।