जांच अधिकारी बदलने बारे सीएम को लिखा
खारवान की सरपंच अंजना वालिया के खिलाफ जांच का मामला
भास्करन्यूज | यमुनानगर
गांवखारवनकी सरपंच अंजना वालिया के खिलाफ चल रही जांच के मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर शिकायतकर्ता ने शिकायत सीएम विंडो में दी। सोमवार को इस मामले को लेकर शिकायत डीसी को दी गई थी। सीएम विंडो में दी शिकायत में शिकायकर्ता खारवन निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र ज्ञानचंद ने बताया कि जनवरी महीने में जांच के लिए 12, 16, 23 29 तारीख लगी। मगर सरपंच किसी भी डेट पर नहीं पहुंची। 29 जनवरी को एडीसी डॉक्टर सतबीर सिंह ने एक्स पार्टी करने के आदेश दे दिए। इसी दौरान एक अधिकारी ने शिकायकर्ता के बयान ले लिए। मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि अधिकारियों के इशारे पर सरपंच ने डीसी को जांच से संतुष्ट नहीं होने की शिकायत दी। इस बारे में पीड़ित पक्ष को शुक्रवार को पता चला कि इस मामले की जांच डीडीपीओ गगनदीप सिंह को सौंप दी गई है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच डीडीपीओ से बदली जाए। सीएम को भेजी शिकायत में उन्होंने मांग की है कि इसकी जांच डीडीपीओ से बड़े अधिकारी से करवाई जाए।