- Hindi News
- समाज में पूंजीवाद पूरी तरह से हावी है : चौहान
समाज में पूंजीवाद पूरी तरह से हावी है : चौहान
यमुनानगर | हरियाणाबैकवर्ड एवं मजदूर क्रांति मोर्चा की बैठक चौधरी देवी लाल पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष जयचंद चौहान ने की। उन्होंने कहा कि 68 साल से अमीर लोगों और राजनेताओं ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है। लोगों को आप में लड़वाया गया है। पूंजीवाद पूरी तरह से हावी है। देश में गैरबराबरी है। किसी के पास हवाई जहाज है तो किसी के पास साइकिल भी नहीं है। किसी के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है तो किसी के पास झोपड़ी। उनका कहना है कि दिल्ली चुनाव में पहला मौका है कि जहां पर वर्ग संघर्ष हुआ है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोग एक तरफ थे तो अमीर एक तरफ। दिल्ली में ऐसा पहली बार हुआ है कि आम जनता ने अमीरों का सूपड़ा साफ कर दिया है। आम आदमी पार्टी की जीत समूचे राष्ट्र की जीत है। मौके पर दरबारी लाल चौहान, राजेश प्रजापति, श्रवण पांडे, नरेश चौधरी, राम र| चौधरी, शिव राम चौधरी, विक्रम सिंह, रजनीश पांचाल, राजकिशन कश्यप, हरविंस चौरसिया, डॉ. बीके चौरसिया और एडवोकेट राजीव उपस्थित थे।