पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम की ओर से एक साल से सील दुकानें अब खुलेंगी

नगर निगम की ओर से एक साल से सील दुकानें अब खुलेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुड़िया | नगरनिगम की ओर से अवैध निर्माण बताकर सील की गई दुकानों को खोलने के आर्डर गए हैं। दुकानों की सील खोलने को लेकर दुकानदार मंडल कमिश्नर की कोर्ट में गए थे। बुड़िया निवासी निशू जैन ने बताया कि पिछले साल नगर निगम की ओर से यमुनानगर और जगाधरी में सैकड़ों दुकानों अन्य निर्माण की सीलिंग की गई थी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इसकी अपील मंडल कमिश्नर के पास की थी। उनका कहना है कि मंडल कमिश्नर ने बुड़िया रोड, गुलाब नगर और यमुनानगर की 23 सीलिंग को खोलने के आदेश सुनाए हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर, नगर निगम के ईओ केके जैन का कहना है कि आर्डर मिल गए हैं। बिल्डिंग इंस्पेक्टर को सीलिंग खोलने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सीलिंग खोल दी जाएगी।