- Hindi News
- महिलाएं बोली, विधायक जी अब समस्याओं का करा दो समाधान
महिलाएं बोली, विधायक जी अब समस्याओं का करा दो समाधान
नालेनू ठीक करवाओ विधायक जी। अस्सी पिछले 20 सालां तो नर्क दी जिंदगी जी रहे हां। हुण तां सरकार बी बण गई थुवाडी। कुछ इसी तरह के अंदाजा में कैंप की महिलाओं ने विधायक घनश्याम सिंह अरोड़ा के सामने अपने समस्याएं रखीं। विधायक वीरवार को कैंप एरिया का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी। कैंप की महिलाओं का कहना था कि एरिया में तो सड़कों की हालत ठीक है और ही सफाई व्यवस्था। नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में आता है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल रहता है। उनकी इस समस्या पर विधायक ने एमई गौरव आनंद को समस्याओं का समाधान होने का कारण पूछा और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक अरोड़ा ने वीरवार को कैंप और हमीदा कॉलोनी में दौरा किया।
जर्जरतारों से हो रहे हादसे : विधायकअरोड़ा हमीदा कॉलोनी पहुंचे तो वहां पर संदीप कुमार, प्रमोद और नरेश कुमार ने बताया कि एरिया की सबसे बड़ी दिक्कत बिजली की जर्जर तारों की है। तारें जर्जर हाल में है और नीचे लटकी हुई है। इससे कई हादसे भी चुके हैं। विधायक ने बिजली निगम के एसई से फोन पर बात की और जर्जर तारों को बदलने और ढीली तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों की शिकायतों पर ध्यान देने पर एसई से कहा कि इस बारे में एसडीओ से रिपोर्ट लें कि उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया।
एक सप्ताह हो गया सड़क उखाड़ दी, बनाई नहीं
इसदौरान हमीदा कॉलोनी के लोगों ने विधायक के सामने सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने का मामला भी उठाया। लोगों का कहना था कि सड़क का निर्माण होना है इसके लिए सड़क उखाड़ दी गई, लेकिन बनाने का काम शुरू नहीं किया। एक सप्ताह हो गया है सड़क उखाड़े। लोगों की इस समस्या पर विधायक ने मौके पर मौजूद नगर निगम के एमई से जवाब मांगा कि ऐसा क्यों किया गया। तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए और विधायक ने उन्हें तुरंत सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए। मौके पर मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, अभिषेक अरोड़ा, सुनील कालड़ा, तुलसी गोस्वामी, कुसुम लता, नितिश दुआ और नीरज गुप्ता मौजूद थे।
सिटी एमएलए एडवोकेट घनश्याम दास अरोड़ा लोगों के सुझाव शिकायत सुनते।