पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार गया था शादी में चोरों ने तोड़ दिए ताले

परिवार गया था शादी में चोरों ने तोड़ दिए ताले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंकाआंतक जारी है। चोर चोरी का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर दिन कहीं ने कहीं वारदात को अंजाम देकर चोरी फरार हो जाते हैं और बाद में पुलिस छानबीन कर जल्द बदमाशों को पकड़ने का दावा करती रह जाती है। वीरवार को भी चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सामान सहित हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली। परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। शिकायत पर पुलिस एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।

कैंप क्षेत्र के लक्ष्मी नगर गली नंबर-5 निवासी यशपाल सेठी ने बताया कि सोमवार सुबह वह छोटी बहन की शादी में जालंधर गए हुए थे। बुधवार को जब देर रात शादी से वापस लौटे तो उन्होंने मेन गेट का ताला खोला, तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे, घर को चोरों ने पूरी तरह खंगाल रखा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाए और तथ्य जुटाए। मकान मालिक का कहना है कि चोर पीछे गली से छत पर चढ़े और घर के अंदर सीढ़ियाें से घुसे। घर से दो जोड़े सोने की बालिया, दो अगूंठी के साथ दस हजार रुपए की नगदी चोर उड़ा ले गए। चोर घर से कपड़े बर्तन भी ले गए हैं। चोरों ने मंदिर को भी नहीं बक्शा। दानपात्र से भी चोर पैसे चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि घर में उसके छोटे भाई की शादी 9 मार्च को तय हुई थी, उसी के कपड़े सामान रखा हुआ था, जो चोर चुरा ले गए।

चोरों ने इसके बाद गली के दूसरे मकान को भी नहीं निशाना बनाया। मकान मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक दिन पहले अपनी मां के घर कैंप में गए थे। वह सुबह ही वहां से लौटे। जैसे ही उन्होंने मेन गेट को खोला तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में चोर रोशनदान के रास्ते से अंदर आए। वहां चोरों के पैरों के निशान भी थे। चोर घर से चार हजार रुपए, दो सोने की अंगूठी, घर किे बर्तन कपड़े चुरा ले गए। इसके साथ ही इसी मकान के पास खाली पड़े मकान में भी चोर घुस गया। लेकिन मकान से कुछ भी नहीं मिला। सिर्फ ताला टूटा हुआ मिला। मौके से पुलिस ने एक लोहे की राॅड बरामद की है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पहलेलाइट की तार काटी : चोरीकरने से पहले चोरों ने गली में अंधेरा किया। इसके लिए उन्होंने गली में लगी स्ट्रीट लाइट की तार काट दी।