नशीले पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार
खजूरीमोडके नजदीक से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार को 400 ग्राम चुरापोस्त के साथ बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। शहर यमुनानगर पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि खजूरी मार्ग पर दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से चार सौ ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आजाद नगर निवासी शमशाद अली बिहार निवासी नवल किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।