- Hindi News
- डीसी के दौरे में 24 अधिकारी गायब, नोटिस देकर मांगा जवाब
डीसी के दौरे में 24 अधिकारी गायब, नोटिस देकर मांगा जवाब
गुरुवारकोडीसी एसएस फूलिया ने लघु सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 24 कर्मचारी अधिकारी गायब मिले। समय पर आफिस पहुंचने पर डीसी ने अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्हें तीन दिन में जवाब देना होगा।
डीसी एसएस फूलिया ने बताया कि सुबह 9.05 बजे लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने 9.30 बजे तक कई आफिस में जाकर दौरा किया।
इस दौरान तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क दिलबाग सिंह, अंजू कैलाश, आकाश, पंचायत विभाग में विपिन गुप्ता, रमजान, सुदेश, निशा, मोनिका, एडीसी आफिस में राहुल गुप्ता, संजीव कुमार, गुलशन, राज, लख्मीर और पवन कुमार मौजूद नहीं मिले। इसके साथ ही एडीएसओ चरण सिंह, अस्सिटेंट प्लानिंग आफिसर रेणू, कानूनगो सुखदेव, डीब्लूएन वीना, जूनियर प्रोग्राम इलेक्शन आफिसर समृद्धि, इलेक्शन कानूनगो सुमन, एचआरए कुलविंद्र, हरमन सिंह और एसडीएम क्लर्क यशपाल मौके पर नहीं मिले। डीसी का कहना है कि अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।