पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएसजी आज से, पुलिस छावनी में बदला सिनेमा

एमएसजी आज से, पुलिस छावनी में बदला सिनेमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पांच डीएसपी लगाए गए व्यवस्था संभालने के लिए

भास्करन्यूज | यमुनानगर

डेरासच्चासौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी को लेकर इनेलो अन्य समुदाय की ओर से विरोध की चेतावनी देने पर डिंपल सिनेप्लेक्स पुलिस छावनी में बदल गया है। पुलिस कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीसी डॉक्टर एसएस फूलिया ने सिनेमा के 200 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। एमएसजी फिल्म यमुनानगर के डिंपल सिनेमा में ही लगेगी। जहां पर हजारों की संख्या में अनुयायी आने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें इनेलो शुरू से ही इस फिल्म का विरोध कर रही है। पूर्व विधायक दिलबाग सिंह बिशन लाल सैनी इस मामले में पत्रकारवार्ता कर पहले ही विरोध की चेतावनी दे चुके हैं।

इनेलो और अनुयाइयों के बीच टकराव हो इसके लिए प्रशासन ने मौके पर पांच डीएसपी और पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। जोकि सिनेमा हाल के अंदर से लेकर बाहर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। एसडीएम प्रेमचंद ने बताया कि इस दौरान अनुयायी भी ग्रुप में या जुलूस में नहीं आएंगे। जिन्हें फिल्म देखनी है वे अन्य दिनों की तरफ फिल्म देखने आए।

बैरिकेडलगाए गए : सुरक्षाव्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सिनेमा के आसपास बैरिकेड खड़े कर दिए गए हैं। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर बंदोबस्त किए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को रोड पर ट्रैफिक डाइवर्ट की जाएगी। शहर में पुलिस ने कई जगह पर नाकाबंदी की गई है। एसपी वेद प्रकाश गोदारा ने बताया कि डिंपल सिनेप्लेक्स की सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए है। नाकाबंदी के दौरान पांच डीएसपी और इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बना रखने की अपील की है।

^बाबा राम रहीम ने पूर्व में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसीलिए हम इस फिल्म का विरोध करेंगे। बलदेवसिंह कायमपुरी, मेंबर, एसजीपीसी

^फिल्म के शो के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी हो इसके लिए डीसी ने धारा 144 लगा दी। सिनेमा के पास एक साथ पांच से अधिक लोग नहीं चल सकेंगे। प्रेमचंद,एसडीएम

^इनेलो इस फिल्म का पहले से विरोध करती रही है। रिलीज के बाद भी इसका विरोध जारी रहेगा। बिशनलाल सैनी, पूर्व विधायक, इनेलो

ये रहेगा रूट

अग्रसेनसे फव्वारा चौक तक रूट डाइवर्ट कर दिया गया। ट्रैफिक अग्रसेन से जगाधरी बस स्टैंड की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया। यमुनानगर के लोग जगाधरी जाने के लिए मधु चौक से होकर जाएंगे। अग्रसेन चौक से फव्वारा चौक तक नाकाबंदी रहेगी। सिनेप्लेक्स के पास दो रिजर्व पुलिस बल रहेगा।