पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम को शिकायत भेजने पर पैदल पथ पुल का काम रोका

सीएम को शिकायत भेजने पर पैदल पथ पुल का काम रोका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | लघुसचिवालय में आने वाले लोगों के लिए बनाए जा रहे पैदल पथ पुल के निर्माण को रोक दिया गया है। पुल के निर्माण को लेकर कांग्रेसी नेता सतपाल कौशिक ने पुल को री-डिजाइन करने के लिए शिकायत सीएम को भेजी थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुल का काम रोक दिया गया है। सतपाल कौशिक ने बताया कि सीएम को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा था कि पैदल पथ पुल नेशनल हाइवे के किनारे पर बनाया जा रहा है। जोकि बनने के बाद हादसों की वजह बनेगा। अब प्रशासन अंडरब्रिज बनाने पर विचार कर रहा है।