- Hindi News
- नर्सिंग कॉलेज ने रोका स्टाइफंड, छात्राएं पहुंची एसडीएम को शिकायत देने
नर्सिंग कॉलेज ने रोका स्टाइफंड, छात्राएं पहुंची एसडीएम को शिकायत देने
नर्सिंगछात्राओंने कॉलेज प्रबंधन पर स्टाइफंड रोकने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत देने के लिए छात्राएं एसडीएम को शिकायत देने लघु सचिवालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम से स्टाइफंड दिलाने की गुहार लगाई।
डॉ. जयप्रकाश मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा सपना, सोनिया, कोमल, स्वीटी, रोजी, आशा, शोभा, पूजा, भगवंती, पूनम, शशी, अनु, रीटा, पूजा, गुरमीत, आशा, शोभा, कामिनी आदि ने बताया कि वे जीएनएम ट्रेनिंग कोर्स कर रही हैं। 2013-14 में उन्होंने पीटीएस प्रथम वर्ष पूरा किया था, लेकिन सरकार ने अनुसूचित श्रेणी के तहत स्टाइफंड जारी नहीं किया है।
उन्होंने बताया कि अब द्वितीय वर्ष की पढ़ाई शुरू हो गई है और कॉलेज द्वारा उन्हें बीते वर्ष की फीस देने को कहा जा रहा है। जो करीब 70 हजार रुपए है, जबकि इस वर्ष की भी करीब दस हजार रुपए देनी हैं, जिसे देने में वे असमर्थ हैं। इसके लिए वह लोन के लिए बैंकों के चक्कर भी काट चुकी हैं, किंतु उनकी कोई निर्धारित आय होने के कारण बैंक भी उन्हें लोन देने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में उन्हें अपना भविष्य दाव पर लगता नजर रहा है। उन्होंने एसडीएम से फंड दिलाने की मांग की है।
जगाधरी. नर्सिंगकॉलेज की स्टूडेंट्स सचिवालय में शिकायत करने पहुंची।