- Hindi News
- 26 फरवरी से लगेंगी केयू की पीसीपी कक्षाएं
26 फरवरी से लगेंगी केयू की पीसीपी कक्षाएं
यूनिवर्सिटीकेदूरवर्ती शिक्षा निदेशालय से बीए प्रथम, द्वितीय तीसरे वर्ष के विद्यार्थियोंं की पीसीपी की कक्षाएं 26 फरवरी से चार मार्च के बीच होगी। निदेशक प्रो. रजनीश शर्मा ने बताया कि जो विद्यार्थी देरी से दाखिला लेने के कारण दिसंबर में आयोजित पीसीपी कक्षाएं नहीं लगा सके थे वे अब 26 फरवरी से कक्षाएं निर्धारित सेंटर पर लगा सकते हैं। करनाल, पानीपत और सोनीपत के विद्यार्थियो के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल और यमुनानगर, अंबाला कैंट, अंबाला शहर, पंचकूला, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट में कक्षाएं लगेंगी। उन्होंने बताया कि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक झज्जर जिलों के विद्यार्थी डीएन कॉलेज हिसार, कैथल और जींद के विद्यार्थियों की कक्षाएं भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र में लगेंगी। वहीं बीए दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की पीसीपी कक्षाएं दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में लगेंगी।