पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो माता हमें रात दिन आक्सीजन देती है

गो माता हमें रात-दिन आक्सीजन देती है

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्णगऊ सेवा संस्थान की ओर से पेपर मिल में पांच दिवसीय गो कथा का वीरवार को शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्यातिथि विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर रहे और विशिष्ट अतिथि डीपीएस स्कूल के वाइस चेयरमैन राम निवासी गर्ग रहे। कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि गो माता का हमें सम्मान करना चाहिए। गो का दूध पीने से रोगमुक्त रहते हैं। उसके मल में भी कई गुण है। जोकि हमें बीमारियों से दूर रखते हैं।

कथा में गो क्रांति के अग्रदूत गोपाल मणि महाराज ने प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि गो की बराबरी कोई भी नहीं कर सकता। जिस गो माता का मल इतना पावन है तो वह गो माता कितनी पावन होगी। जब हम गो की पीठ पर हाथ रखते हैं तो तब हम भगवान सूर्य से हाथ मिलाते हैं। गौ माता हमें रात दिन आक्सीजन देती है। गो माता 33 करोड़ देवी देवताओं का देवालय और चलता फिरता औषधालय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमरनाथ बंसल ने कहा कि गोकथा 12 से 15 फरवरी तक दोपहर तीन से छह बजे तक होगी और 16 को दस से एक बजे तक कथा और भंडारा होगा।

यमुनानगर. पेपरमिल में चल रही गो कथा में मौजूद लोग आरती में आए शहरवासी।