पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | हरियाणारोडवेज वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जीएम को सरकार के नाम ज्ञापन दिया। डिपो प्रधान श्यामलाल नरवाल ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। सरकार कर्मचारियों की मांगें मानने के बजाय जो मांगे मानी गई हैं, उन्हें भी छीनना चाहती है। सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करके कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। पिछले वर्ष का बोनस अभी तक नहीं दिया गया, एलटीसी और जूतों की पेमेंट भी लटकी पड़ी है। ऐसी काफी मांगों के प्रति उच्चाधिकारियों सरकार का रवैया नकारात्मक है। सरकार को मांग पत्र भेजकर अपील की गई कि यूनियन पदाधिकारियों को बुलाकर मांगों पर गौर की जाए। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 फरवरी को सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन में भी रोडवेज कर्मचारी बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। मंच संचालन सचिव महीपाल सौदे ने किया। प्रांतीय नेता रतन सिंह कलानौर ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर राजबीर पिंडौरा, नंदलाल, जसबीर जस्सा, सुमित सूद, रमेश मंडान, प्रताप सिंह, रामशरण, वरयाम सिंह, रामकुमार, विक्रम और पोला सैनी उपस्थित थे।