पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीडीओ अपनी गलती छुपाकर गुमराह कर रहे हैं कर्मियों को : राजबीर

डीडीओ अपनी गलती छुपाकर गुमराह कर रहे हैं कर्मियों को : राजबीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेजरी आफिसर ने पत्रकारवार्ता कर रखी अपनी बात

भास्करन्यूज | यमुनानगर

30सालके कॅरियर में 12 से अधिक तबादले हो चुके हैं। पर आज तक कहीं नहींं देखा की अच्छे के लिए बताई गई बात पर इतना बवाल मचा हो। इसमें सरकारी कर्मचारी से जुड़ी यूनियन की नहीं बल्कि डीडीओ ( विभाग का अध्यक्ष) की लापरवाही है, वे कर्मचारी कर्मियों को गुमराह कर रहे है। और मेरी वर्किंग और छवि को धूमिल कर रहे है। ये पक्ष पत्रकारवार्ता में ट्रेजरी ऑफिसर राजबीर सिंह मलिक ने रखा। देर शाम वे अपने ऑफिस में पत्रकारवार्ता कर अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों पर सफाई दे रहे थे।

मलिक ने कहा की कुछ यूनियन के पदाधिकारी लगातार सचिवालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि उनकी बात में कोई दम ही नही है। ट्रेजरी विभाग के ऑफिसर नियम के मुताबिक ही काम कर रहे है। ये दिक्कत तो मेरे स्तर पर है और ही यूनियन के स्तर पर। दिक्कत तो डीडीओ के स्तर पर है। क्योंकि वे तो टूर अन्य प्रोग्राम में व्यस्त रहते है। एक्ट देख लें या पढ़ लें तो सारी दिक्कत दूर हो जाएगी। 20 जनवरी को ही उन्होंने एक्ट की जानकारी के लिए ( 17 बिंदू वाला) रिक्वेस्ट लेटर भेजा था। हिपा सही कई एजेंसी इस बारे कर्मियों को ट्रेनिंग देती है, पर उसमे डीडीओ खुद जाने बजाय अधीनस्थ कर्मी को भेज देते है। उस पर गौर करने की बजाय उल्टा उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। उनके अधीन 455 डीडीओ है, अब बिल एकदम से पास नहीं किया सकता सब औपचारिकता पूरी होने के बाद ही हस्ताक्षर किए जाते है। महत्त्वपूर्ण बात ये है की जिसका बिल पहले आएगा उस अपर पहले कार्रवाई होगी।

डायरेक्टरके आदेश की पालना कर रहा हूं : मलिकने बताया की उनकी वर्किंग के प्रति गलत प्रचार किया जा रहा है कि दबाव बना कर बिल पास करा लिए है जबकि ये काम मैंने डायरेक्टर सुकृति लिखी के आदेश पर किया है। 10 दिन का समय उनकी और से दिया गया है, अगले महीने से नियम के मुताबिक ही काम होगा।