पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या कर शव को फेंक दिया पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे

हत्या कर शव को फेंक दिया पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर पर पत्थरों से किया गया था वार, नहीं हो सकी शिनाख्त

भास्करन्यूज | यमुनानगर

हत्याकर व्यक्ति का शव बाइपास स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में डाल दिया। लोगों ने शव को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति के सिर में चोट के गहरे निशान हैं। वहीं शव के पास से खून से सने पत्थर भी मिले हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि सिर में पत्थरों से वार कर व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है।

सिटी थाना एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर को पुलिस के पास सूचना आई थी कि व्यक्ति का शव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मृतक व्यक्ति की उम्र 40 साल के करीब है। उसके सिर में चोट के गहरे निशान है। इसके साथ ही पास से खून से सने पत्थर भी मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि पत्थरों से वार कर व्यक्ति की हत्या की गई है।

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है। उनका कहना है कि मामला सीधे हत्या का लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

यमुनानगर. शवकी शिनाख्त में लगी शहर पुलिस।