पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहा के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली पलटी यमुनानगर के जनेश की मौत

लाहा के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राली पलटी यमुनानगर के जनेश की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर/नारायणगढ़| गांवलाहा (अम्बाला) के नजदीक बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने के कारण ट्रैक्टर के चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव रानीपुर जिला यमुनानगर निवासी जनेश (36) पुत्र धूम सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे खाली ट्रैक्टर-ट्राली को रायपुररानी में स्थित एक फार्म हाऊस पर छोड़ने जा रहा था कि सामने से रही गाड़ीयों की रोशनी आंखों में पड़ने की वजह से टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।