पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवाज को नई पहचान देने का माध्यम हैं रेडियो : परमेश

आवाज को नई पहचान देने का माध्यम हैं रेडियो : परमेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीडियामेंकॅरिअर बनाने के लिए अनेक विकल्प हैं। रेडियो ऐसा माध्यम है, जहां पर आवाज से खेला जाता है। जो कि आवाज को नई पहचान देने का काम करता है। यह बात वर्ल्ड रेडियो डे के उपलक्ष्य में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग सांझा रेडिय़ा की ओर से में रेडियो पर आयोजित वर्कशाॅप के समापन अवसर पर सांझा रेडियो के चेयरमैन मनमोहन सिंह ने कही। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. सुषमा आर्य और विभागाध्यक्ष परमेश त्यागी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छात्राओं ने सांझा रेडियो स्टेशन पर पहुंच कर रेडियो से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की तकनीकी जानकारी हासिल की।

स्टेशन डायरेक्टर मधुकर ने सबसे पहले छात्राओं को ब्रॉडकास्टिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रेडियो से प्रसारित संगीत, विज्ञापन और अन्य कार्यक्रमों की ब्रॉडकास्टिंग की जानकारी देते हुए कहा कि ऑडियो इंजीनियर को संगीत, आवाज शब्दों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है। जो कि आवाज संगीत को रिकॉर्ड कर उसकी मिक्सिंग करता है। रेडियो स्टेशन पर छात्राओं ने ओडियो प्रोजेक्ट देखें और रेडियो के माध्यम से अपने संदेश को आम जनता तक संप्रेषित किया। विभागाध्यक्ष परमेश त्यागी ने कहा कि बेहतरीन आवाज के जरिए रेडियो के क्षेत्र में बुलंदियों को छुआ जा सकता है। वर्कशाॅप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रेडियो पर किस प्रकार से काम होता है, इस संदर्भ में रू-ब-रू कराना रहा। छात्राओं को थ्यूरी के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज भी प्रदान की गई।