पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन और आधार कार्ड गुम होने पर शिकायत नहीं ली तो सीएम को भेजी

राशन और आधार कार्ड गुम होने पर शिकायत नहीं ली तो सीएम को भेजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर| पटेलनगर निवासी गोबिंद लाल ने सीएम को हमीदा चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत भेजी है। गोबिंद ने शिकायत में कहा कि उसकी डाकखाने की चेकबुक, नकदी रसीद बुक, राशन कार्ड और आधार कार्ड गुम हो गया था। वह इसकी शिकायत करने के लिए हमीदा चौकी में गया। आरोप है कि वहां पर चौकी इंचार्ज ने शिकायत लेने से मना कर दिया। जब वजह पूछी तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि उसकी शिकायत पर एफआईआर की जाए।