पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के टेक्निकल विंग ने सीसी सड़क पर बिछवा दी तारकोल की परत

निगम के टेक्निकल विंग ने सीसी सड़क पर बिछवा दी तारकोल की परत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>सस्ते में काम चलाना पड़ेगा निगम को महंगा

यमुनानगर|ये नगरनिगम यमुनानगर-जगाधरी का टेक्निकल विंग है, जो इंजीनियरिंग के मुताबिक नहीं बल्कि अपने सिद्घांतों पर चल रहा है। यही वजह है कि निगम के टेक्निकल विंग ने करीब सात साल पहले बनी सीमेंटेड सड़क पर रिपेयर के नाम पर तारकोल की परत बिछवा दी। लेकिन विशेषज्ञ इससे इतफाक नहीं रखते। उनका मानना है कि ये नियम के खिलाफ है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। निगम ने ऐसा करा कर पैसे की बर्बादी कर दी है। चांदपुर स्थित श्री शस्त्र साहिब गुरुद्वारा साहिब से लेकर शैलर मोड़ तक नगर निगम की सड़क है। करीब सात साल पहले निगम ने इस सड़क को सीमेंटेड बनवाया था। लेकिन दो दिन पहले नगर निगम ने इस सीमेंटेड सड़क पर रिपेयर के नाम पर तारकोल की परत बिछवा दी।

महंगीबनती है सीसी सड़क : तारकोलकी बजाए सीसी सड़क करीब 25 से 50 प्रतिशत तक महंगी बनती है। लेकिन सीसी सड़क की लाइफ अधिक होती है। निगम क्षेत्र में पानी का जलभराव होता है, जिससे तारकोल की सड़क जल्द खराब हो जाती है। सड़कों को बार-बार बनवाना पड़े, इसलिए निगम अधिकतर क्षेत्रों में सीसी सड़क ही बनवा रहा है। यहां तक कि नई जितनी भी सड़क बन रही है, उसे सीसी ही बनाया जा रहा है। लेकिन निगम ने इस सीसी सड़क को अचानक तारकोल की सड़क में बदल दिया। लेकिन इस सड़क को सही तरीके से तारकोल से भी नहीं बनवाया गया।

सड़कइतनी भी खराब नहीं थी : नगरनिगम अधिकारी मानते हैं कि सड़क खराब थी, इसलिए इसकी रिपेयर कराई गई है। लेकिन लोगों का कहना है कि सड़क इतनी भी खराब नहीं थी। क्षेत्र वासी संजीव शर्मा का कहना है कि सड़क दो जगह से धंसी हुई थी। लेकिन निगम ने उस पर तारकोल की परत बिछवा दी। इससे पहले जहां से सड़क धंसी थी, उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। ऐसे में संभव है कि सड़क फिर से वहीं से धंस सकती है।

रिपेयरकरवाने के लिए किया : जैन

नगरनिगम के ईओ केके जैन का कहना है कि सड़क पूरी तरह से खराब हो गई थी। जिस कारण रिपेयर करवाई गई है। ये रिपेयर सस्ती थी, इसलिए तारकोल से रिपेयर करवा दी। इस तरह से रिपेयर कराने का निर्णय टेक्निकल विंग का है।

बाउंडिंगही नहीं बनेगी : गर्ग

सिविलइंजीनियर डा. नीरज गर्ग का कहना है कि यह तकनीकी तौर पर गलत है। सीमेंटेड सड़क पर बजरी तारकोल की बाउंडिंग नहीं बनेगी। इससे सीमेंटेड सड़क भी खराब हो गई और तारकोल भी नहीं टिकेगा